January 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी दिवंगत जवान के परिजनों से मिले

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शनिवार को रांझावाला निवासी दिवंगत नायब सूबेदार भरत सिंह असवाल के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे। मंत्री जोशी ने दिवंगत जवान के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से नियमानुसार हर सहयोग उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में राज्य की सरकार परिजनों के साथ खड़ी है। असम राइफल के दिवंगत नायब सूबेदार भरत सिंह असवाल शिलांग में तैनात थे। 28 साल से सेवारत भरत सिंह अपने पीछे एक 21 वर्षींय पुत्री सोनाली, 23 वर्षीय पुत्र रोहन तथा पत्नी हेमंती देवी को छोड़ गए हैं। इस अवसर पर शहीद के पिता ठाकुर सिंह असवाल, भगवान सिंह,सूबेदार मेजर शरद सिंह असवाल, यधवीर सिंह असवाल आदि उपस्थित रहे।
news