October 22, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

‘मन की बात’- डिजिटल इंडिया के तहत देश में मिल रहा इंटरनेट सुविधाओं को विस्तार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ में ‘डिजिटल इंडिया’ के तहत देश में इंटरनेट सुविधाओं को मिल रहे विस्तार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब तक बड़े शहरों तक ही इंटरनेट जैसी सुविधायें मौजूद थीं लेकिन अब मिशन के जरिए गांवों तक भी यह सुविधा पहुंच रही है। इस वजह से देश में नए डिजिटल उद्यमी पैदा हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 92वीं कड़ी में अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में जोरसिंग गांव में स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुई 4जी इंटरनेट सेवाओं का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि गांव में बिजली पहुंचने से जिस तरह पहले खुशी मिला करती थी, अब वैसी ही खुशी 4जी इंटरनेट सेवा के पहुंचने से मिलती है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने डिजिटल उद्यमियों के प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने राजस्थान के अजमेर जिले के सेठा सिंह रावत के दर्जी ऑनलाइन ई-स्टोर की बात कही। उन्होंने यूपी के उन्नाव में रहने वाले ओम प्रकाश सिंह के अपने गांव में एक हजार से ज्यादा ब्राडबैंड कनेक्शन स्थापित करने का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश का काम अब इतना बढ़ गया है कि उन्होंने 20 से ज्यादा लोगों को नौकरी पर रख लिया है।
news