October 22, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम को दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान को हराने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट कर कहा, ‘टीम इंडिया ने आज के एशिया कप 2022 मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का परिचय दिया। जीत पर उन्हें बधाई।’ उल्लेखनीय है कि एशिया कप 2022 में अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है।
news