October 21, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

देहरादून- मामूली कहासुनी के बाद परिवार के पांच सदस्‍यों को मौत के घाट उतारा।

देहरादून;   डोईवाला में सुबह करीब साढ़े छह-सात बजे महेश पूजा पाठ कर रहा था और उसकी पत्‍नी नाश्‍ता बना रही थी। इस दौरान पत्‍नी ने पूजा पाठ छोड़कर नाश्‍ते में मदद करने के लिए कहा। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। व्‍यक्ति द्वारा अपने परिवार के पांच सदस्‍यों को मौत के घाट उतार दिया।  पुलिस ने फिलहाल नाश्‍ते को लेकर विवाद होना बताया है। एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि अभी तक जो तथ्‍य सामने आए हैं उसमें पता चला है कि आरोपित महेश कोई काम नहीं करता था। उसका बड़ा भाई उमेश हर माह 15 से 20 हजार रुपये देता था, जिससे उनका घर का खर्च चलता था। आरोपित दिन भर पूजा पाठ करता था। शायद महेश और उसकी पत्‍नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद रहता था। आज सोमवार की सुबह भी वही हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार,  पांचों की हत्‍या गला रेतकर की है। कहासुनी के बाद आरोपित महेश ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या की। उसके बाद छोटी बेटी की हत्‍या की और मां व अन्‍य दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। महेश की मनोदशा भी कुछ ठीक नहीं लग रही है। आरोपित इंट्रोवर्ड लग रहा है। हत्‍या में रसोई के चाकू का उपयोग किया गया है, जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपित गिरफ्तार किया जा चुका है।

news