October 26, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

चाकू लेकर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला पुलिस ने चोरी के इरादे से घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि समय-समय पर चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान दौरान शुभम कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। व्यक्ति को बाघ खाला के पास से गिरफ्तार किया गया।
news