September 7, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखंड – ‘‘शुद्धिकरण’’ बारिश के बीच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन का सीएम आवास घेराव हिरासत में कई नेता !!

उत्तराखंड;  हल्द्वानी में शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास घेराव के लिए निकले। तेज बारिश के बावजूद भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सीएम आवास कूच में शामिल हुए। इस दौरान हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी शामिल हुई। वहीं, कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आठ अगस्त को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल शुद्धिकरण मामला तूल पकड़ रहा है। प्रदेश के सभी पुलिस थानों में तहरीर देने पर भी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध कांग्रेस आक्रामक है।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के लोगों की भावना के विश्वासघात किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद अपने ही लोगों से शुद्धिकरण कराया। आगामी चुनाव के लिए भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है।

news