उत्तराखंड- हरिद्वार में कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो किशोरों की मौके पर मौत !!
News 24 x 7

उत्तराखंड; कांगड़ी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से स्कूटी पर जा रहे दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और वाहनों को हाईवे से हटवाकर थाने पहुंचाया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।