उत्तराखंड; आदिबदरी के पंडाव गांव में भारी बारिश के बीच एक गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने करीब छह किलोमीटर तक कुर्सी के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाया। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने यह जोखिम भरा सफर तय किया। इसके बाद महिला को उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बालिका को जन्म दिया।
उत्तराखंड- कर्णप्रयाग, प्रसव पीड़ा, पहले पैदल फिर कुर्सी के सहारे गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल !!
