April 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

दोनेत्स्क में गोलीबारी, पांच की मौत, 20 घायल

कीव: यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के बीच रूसी समर्थित दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के दोनेत्स्क शहर में शनिवार को हुई गोलीबारी से पांच लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी में 20 अन्य लोगों घायल होने की भी सूचना है। डोनबास में युद्धविराम व्यवस्था नियंत्रण और समन्वय के संयुक्त केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनेत्स्क रिपब्लिक मिशन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा- ’18 जून, 2022 को यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमलों में पीड़ित नागरिकों की कुल संख्या 25 (पांच मृत और 20 घायल) है।’ इससे पहले कहा गया था कि गोलीबारी में घायलों की संख्या 15 है। उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी से यूक्रेन और रूस की सेना आमने-सामने है।
news