April 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

एसकेएम की द्रौपदी मुर्मू को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा

नई दिल्ली: सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा एसकेएम ने राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। सिक्किम के मुख्यमंत्री और एसकेएम अध्यक्ष पीएस गोले ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री गोले ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने कहा है- भाजपा संसदीय बोर्ड का यह बड़ा फैसला है। एनडीए के सहयोगी दल के रूप में एसकेएम द्रौपदी मुर्मू का बिना शर्त समर्थन करती है। मुख्यमंत्री गोले ने द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वह विजयी होकर जनजाति समूह की पहली राष्ट्रपति बनेंगी। इसी क्रम में बुधवार सुबह एसकेएम ने राजधानी गंगटोक में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर द्रौपदी मुर्मू को बिना शर्त समर्थन करने देने की घोषणा की।
news