February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

प्रधानमंत्री ने पालोनजी मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शापूरजी पालोनजी समूह के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री का सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “श्री पालोनजी मिस्त्री के निधन से दुखी हूं। उन्होंने वाणिज्य और उद्योग की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
news