January 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

शिंजो आबे पर हमले से व्यथित हूं : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रार्थनाएं जापान की जनता के साथ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा- “ मैं प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।” उल्लेखनीय है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई है। उनकी स्थिति गंभीर है।
news