April 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू को राहुल गांधी ने दी बधाई

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है।

राहुल ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई हैं। इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली वे दूसरी महिला हैं। आदिवासी समाज से आने वाली मुर्मू ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंच कर इतिहास रच दिया है। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला हैं।

news