February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

आईजी कारागार विमला गुंज्याल विधानसभा अध्यक्ष से मिलीं

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस रक्षक कारागार की आईजी विमला गुंज्याल ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से देहरादून स्थित उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने आईपीएस विमला गुंज्याल को उत्तराखंड की पहली महिला आईजी कारागार का पदभार मिलने पर बधाई और शुभकामना दीं। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विभिन्न विषयों पर आईजी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम और घटित अपराधों के निस्तारण के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएं। महिला और बच्चों के अधिकारों के साथ उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए भी पुलिस विभाग का सहयोग आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष ने विशेषतौर पर प्रदेश में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम और नशे के सौदागरों पर लगाम कसने के लिए पुलिस को ठोस कदम उठाए जाने की बात कही।
news