November 29, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

अधीर रंजन की टिप्पणी आदिवासी समाज और राष्ट्रपति का अपमान है: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई लिंग भेदी टिप्पणी की निंदा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की मानसिकता को अधीर रंजन का बयान दर्शाता है। कांग्रेस हमेशा दलित, गरीब और आदिवासी,जनजाति, समाज को वोट बैंक समझा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने इस समाज से जुड़े लोगों को राष्ट्रपति बनाया है। कांग्रेस को यह बात पच नहीं पा रही है जो अधीर रंजन के शब्दों से परिलक्षित हो रही है।

कांग्रेस नेता अधिर रंजन की अभद्र टिप्पणी को देश के संविधान, जनजाति समाज, आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान बताया है। उन्होंने इसे राष्ट्रपति एवं देश का अपमान बताते हुए कहा कि यह कृत्य घोर निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाय कम है।

news