February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

टायर फैक्टरी में मोल्डर के नीचे दबा कर्मचारी, हॉस्पिटल ले जाते समय तोड़ा दम

हरिद्वार: लक्सर स्थित टायर फैक्टरी में कार्य करने के दौरान भारी भरकम लोहे का वजनी मोल्डर गिरने से कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक का नाम रोशन था वह लक्सर की लोको कॉलोनी में रहता था। टायर फैक्टरी का कर्मचारी रोशन फैक्टरी में बनने वाले टायर के मोल्डर (सांचा) बनाने का कार्य करता था। सोमवार को फैक्टरी में कार्य करने के दौरान अचानक उसके ऊपर भारी भरकम मोल्डर गिर पड़ा और वो कई कुंतल वजनी मोल्डर के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने रोशन को मोल्डर के नीचे से निकाला और पास के हॉस्पिटल लेकर गए। रोशन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन व कर्मचारी उसे हरिद्वार जिला हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे, बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। चौकी प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि यदि मृतक के स्वजन मामले को लेकर तहरीर देते हैं, तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.।
news