February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

महेन्द्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केन्द्रीय नेताओं से की भेंट

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से प्रदेश के संदर्भ में राजनीतिक चर्चा करते हुए सांगठनिक विषयों पर बातचीत की। शनिवार को महेंद्र भट्ट ने अपने पहले दिल्ली दौरे के दूसरे दिन अन्य कई शीर्ष नेताओं से भेंट की। इसी क्रम में महेंद्र भट्ट ने अस्वस्थ चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद ओम माथुर से भी भेंट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके अलावा भट्ट ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, सांसद अजय टमटा, डॉ अनिल जैन आदि अन्य शीर्ष नेताओं से मिलकर विभिन्न राजनैतिक विषयों को लेकर मार्गदर्शन लिया।
news