February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

देश में 24 घंटे में 12,751 नए संक्रमित, 32 मरीजों की

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 12,751 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 16,412 है। जबकि इससे 32 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 35 लाख 16 हजार 071 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.51 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 31 हजार 807 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 3.50 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.63 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 85 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।
news