April 20, 2025

Devsaral Darpan

News 24 x 7

गेस्ट हाउस में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज।

देहरादून;  नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने नाबालिग को गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। केस को गंभीरता से लेते पुलिस जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी ने बताया कि पीड़ित युवती ने तहरीर दी। बताया कि आमीर नाम का युवक उसके संपर्क में आया। आरोप है कि उसने पीड़िता और उसके भाई को मारने की धमकी। इसके बाद पीड़ित युवती को शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोप है कि वह पीड़िता को तीन बार सनसाइन गेस्ट हाउस में लेकर गया। वहां उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। बीते 16 अगस्त को आरोपी जब आखिरबार उसे लेकर गया तो लड़की के परिजनों को पता लगा। लड़की के भाई और मां ने पीड़िता से घर लौटते वक्त रास्ते में रोक लिया। उससे घटना को लेकर पूछताछ की। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी आमीर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

news