April 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

इंद्रमणि बडोनी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री ने इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन और उनके पर्वतीय विकास की संकल्पना के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंद्रमणि बडोनी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बडोनी की उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पर्वतीय विकास की संकल्पना और उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड, के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
news