February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

हमारी संस्कृति में गाय को गौमाता का दर्जा : राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल ने बुधवार को राजभवन में नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है और गौ माता का दर्जा दिया गया है।
इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि गाय का सर्वश्रेष्ठ स्थान होने के साथ ही गाय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने गायों का पूजन किया और उन्हें भोजन खिलाया। राज्यपाल की ओर से गाय के महत्व को समझते हुए राजभवन परिसर में एक गौशाला का निर्माण कराया गया। जिसमें 06 गायें रखी गई हैं। इस दौरान विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया भी उपस्थित थे।
news