April 29, 2025

Devsaral Darpan

News 24 x 7

पाँच बच्चों को लगा करंट, हालत गंभीर

हल्द्वानी: गाई कार्यक्रम के दौरान घर में बड़ा हादसा हो गया। 5 बच्चे करंट की चपेट में आने से झुलस गये। बच्चों की उम्र 5 से 16 साल तक है। करंट से झुलसे बच्चों की हालत गंभीर बतायी गई है। यह घटना वार्ड नंबर 6 में घटी। बताया जा रहा है कि घर में सगाई का कार्यक्रम था और इसके लिए छत पर टेंट लगाया गया था। टेंट की लोहे की पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गई जिसकी चपेट में आकर 5 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन में दो बच्चों को सुशीला तिवारी और बाकी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। जिस घर में हादसा हुआ, वह महिला किराए पर रहती थी। आज उसकी बेटी की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान करंट लगने की घटना से हड़कंप मच गया।
news