February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

दर्दनाक हादसा- गंगोत्री हाईवे पर स्कूटी फिसलने से पिता और बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत

ऋषिकेश;  गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर और चंबा के बीच आमसेरा के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चंबा से ऋषिकेश जाते समय एक चलती स्कूटी अचानक फिसल गई। इस दौरान हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार,  घटना सुबह करीब पौने आठ बजे की है।  चंबा से ऋषिकेश की तरफ जा रही स्कूटी सड़क पर फिसलकर पलट गई।  हादसे में रमेश दत्त कोठारी(55 वर्ष) निवासी ग्राम हाड़म, थाना चंबा व विकाश कोठारी (35 वर्ष) पुत्र रमेश दत्त कोठारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

news