October 21, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने लखनऊ में दीवार गिरने की घटना में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति शोक जताया

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीवार गिरने से मारे गए लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

शाह ने ट्वीट कर कहा, “लखनऊ में भारी बारिश के कारण दीवार के गिरने से हुई दुर्घटना बहुत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहा है। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि कैंट अंतर्गत दिलकुशा में दीवार गिरने से वहां सो रहे 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है ।

news