April 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लखनऊ में दीवार गिरने की घटना पर जताया दुख

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर दुख प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट संदेश में कहा, “लखनऊ में दीवार गिरने से लोगों की मृत्यु का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं, घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” उल्लेखनीय है कि लखनऊ के कैंट स्थित दिलकुशा कॉलोनी में गिरी निर्माणाधीन दीवार के मलबे में दबकर तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई।
news