April 20, 2025

Devsaral Darpan

News 24 x 7

देहरादून- ससुराल वालों के उत्पीड़न की शिकार प्रीति से महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने की मुलाकात

देहरादून;  महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती विकासनगर के जीवनगढ़ में ससुराल वालों के उत्पीड़न का शिकार प्रीति से मुलाकात की। प्रीति और उसकी मां सरस्तवी देवी ने आयोग अध्यक्ष को ससुराल वालों की हैवानियत की दास्तां बताईं तो अध्यक्ष एवं डाक्टरों और कर्मचारियों की आंखें नम हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार,  प्रीति ने बताया कि चार साल से उसके साथ उत्पीड़न किया जा रहा था।सास एवं ननद ने उससे ज्यादा दरिंगदगी की। उसे गर्म तवे एवं चिमटे से पीटा जाता था। उसके शरीर पर कई पुराने घाव भी इसकी तस्दीक करते हैं। ईएमओ डा. मनीष शर्मा एवं पीआरओ प्रमोद पंवार से उन्होंने उपचार के संबंध में पूरी जानकारी ली। बताया कि बर्न सर्जन डा. कुश एरन की देखरेख में इलाज चल रहा है। आयोग अध्यक्ष इलाज से संतुष्ट नजर आई। उन्होंने बताया कि उत्पीड़न से आजिज आकर महिला एक बार अपने मायके भी गई, समझौता होने पर वापस आ गई। लेकिन फिर से हैवानियत की जाने लगी। कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

आयोग अध्यक्ष ने बताया कि जब उन्होंने वीडियो देखा तो वह पूरी रात सो नहीं पाई। वीडियो देखते ही तत्काल डीआईजी पी रेणुका और एसएसपी टिहरी से बात की।

संपादन: अनिल मनोचा

news