February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

हरिद्वार- पत्नी को घुमाने के बहाने लाकर हैवान पति ने नशे में उसके साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म !!

हरिद्वार;  पत्नी को घुमाने के बहाने हरिद्वार लाकर हैवान पति ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। महिला गिड़गिड़ाई और विरोध भी किया, लेकिन पति ने उसकी पिटाई कर दी। वह नशे में था। वहीं मामले में फरार चल रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पिछले सात माह से आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि दिल्ली निवासी एक महिला ने सात माह पूर्व दिल्ली में तहरीर देकर बताया था कि उसका पति घुमाने के बहाने उसे हरिद्वार लेकर आया था।

आरोप लगाया था कि पति ने शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसके पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पति ने उसे बेहद डरा-धमका दिया था, जिसकी वजह से वह उसका विरोध नहीं कर पाई थी। दिल्ली से जीरो एफआइआर हरिद्वार पहुंचने पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पहले महिला उपनिरीक्षक किरण गुसाईं ने इस मामले की जांच की। बाद में महिला उपनिरीक्षक राखी रावत को जांच सौंपी गई। खोजबीन करते हुए एक पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपित प्रवीन कुमार निवासी हिमगिरी एन्कलेव चंदर विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।

संपादन: अनिल मनोचा

news