February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों व उनके स्वजन संग मनाया दीपावली पर्व !!

उत्तराखण्ड;  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों व उनके स्वजन संग दीपावली पर्व मनाया। गढ़ी कैंट में आठ गढ़वाल राइफल्स की ओर से आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सैनिको और उनके स्वजन से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मिली जानकारी के अनुसार,   इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैनिकों की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टाल का भी निरीक्षण किया और उनका उत्साहवर्धन किया। आठ गढ़वाल राइफल्स की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आठ गढ़वाल राइफल्स के सैनिक,भूतपूर्व सैनिक और उनके स्वजन उपस्थित थे।

संपादन: अनिल मनोचा

news