हल्द्वानी; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अचानक सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और कहा कि अस्पताल में और बेहतर सुविधाओं के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पंजीकरण कक्ष में पर्ची बनाने वाले काउंटर पर कर्मचारियों से बात की। इसके बाद मेडिसिन ओपीडी के बाहर लंबी कतार में बैठे मरीजों का हाल जाना। उनसे इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री डेंगू वार्ड में मरीजों के अलावा अन्य मरीजों से बात की और हालचाल जाना।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर कुमाऊं की अतिरिक्त उत्तर प्रदेश से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। उनको जब भी समय मिलता है इस अस्पताल की सुविधाओं का जाय3जा लेने पहुंच जाते हैं। अस्पताल प्रबंधन की जो भी मांग होती है उसे पूरा करने के लिए हमारे सरकार प्रयासरत है।
सम्पादन : अनिल मनोचा
News 24 x 7