April 22, 2025

Devsaral Darpan

News 24 x 7

विश्व दिव्यांग दिवस- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे दिव्यांग कर्मचारी व खिलाड़ियों को पुरस्कृत !!

उत्तराखंड;  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विश्व दिव्यांग दिवस पर शनिवार को उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, खिलाड़ियों और सेवायोजकों को राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार से पुरस्कृत करेंगे। सुभाष रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में क्षेत्रीय विधायक खजानदास की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में मंत्री चंदनरामदास विशिष्ट अतिथि होंगे। दिव्यांगजनों को मिलने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार से 10 दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, 11 उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों, 10 स्वरोजगाररत दिव्यांगों एवं एक सेवायोजक एवं प्लेसमेंट अधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा।

संपादन: अनिल मनोचा

news