February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

देहरादून- राजधानी के अटठारह रूटों पर ई-रिक्शा और मैजिक का किया जाएगा संचालन । धीरे-धीरे शहर में चलने वाले दस साल पुराने डीजल ऑटो, सिटी बसें और विक्रम हो जाएंगे बाहर !!

देहरादून;  राजधानी की यातायात व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए देहरादून के आरटीओ ने ट्रैफिक का मास्टर प्लान तैयार किया है। उनका दावा है कि यह प्लान लागू हुआ तो शहरवासियों को जाम से छुटकारा मिलेगा। इसके तहत, इसमें शहर के ट्रैफिक को दो कॉरिडोर और एक सेमी सर्किल में बांटा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,  कॉरिडोर पर ई-बसें चलेंगी और सेमी सर्किल पर छोटी ई-बसें या सीएनजी बसों का संचालन होगा। हर 10 मिनट में मिलने वाली इन बसों तक पहुंचने के लिए राजधानी के 18 रूटों पर ई-रिक्शा और मैजिक का संचालन किया जाएगा। धीरे-धीरे शहर में चलने वाले 10 साल पुराने डीजल के ऑटो, सिटी बसें और विक्रम बाहर हो जाएंगे। परिवहन विभाग के अफसरों की ओर से तैयार इस प्लान को मुख्य सचिव एसएस संधु की बैठक में भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य मुख्य सचिव ने इस पर अमल करने के आदेश दिए हैं।

संपादन: अनिल मनोचा

news