April 20, 2025

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखंड- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नवनिर्मित गदरपुर बाईपास एवं खटीमा बाईपास का करने पहुंचे लोकार्पण !!

उत्तराखंड;  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नवनिर्मित गदरपुर बाईपास एवं खटीमा बाईपास का लोकार्पण करने पहुंचे। इससे पहले बुधवार को कोहरे की वजह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकाप्टर रुद्रपुर में नहीं उतर सका था। ऐसे में वह हल्द्वानी के एफटीआई मैदान में उतरे। उसके बाद यहां से सड़क मार्ग से रुद्रपुर में एबीवीपी के कार्यक्रम में पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार,   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों का एक दल जोशीमठ रवाना होगा। स्थिति का जायजा लेने के लिए एक-दो दिन में मुख्यमंत्री स्वयं जोशीमठ जा सकते हैं। बुधवार को जेपी कॉलोनी के पचास प्रभावितों को कंपनी ने और अलग-अलग वार्डों से सोलह प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। इससे पूर्व ग्यारह प्रभावितों को शिफ्ट किया जा चुका है।

संपादन: अनिल मनोचा

news