November 29, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

अंकिता हत्याकांड- आरोपी पुलकित आर्य का होगा नार्को टेस्ट, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार की अदालत ने सुनाया फैसला !!

अंकिता हत्याकांड;   आरोपी पुलकित आर्य का नार्को टेस्ट होगा। अंकिता हत्याकांड मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार की अदालत ने आज फैसला सुनाया। इससे पूर्व अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के मसले पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडे की अदालत में आज सुनवाई हुई थी। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने संबंधित मामले की रूलिंग (न्यायिक निर्णयों की प्रति) दाखिल की। जिसके बाद कोर्ट ने एक दिन की तारीख आगे बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार,  शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गत तीन जनवरी को अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अपनी दलीलें रखी गई थीं। बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसले के लिए 5 जनवरी की तिथि निर्धारित की थी। पांच जनवरी को अभियोजन पक्ष की ओर से संबंधित मामलों में अन्य कई रूलिंग को जरूरी बताते हुए इन्हें प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय की मांग की गई। अदालत ने इसके लिए समय प्रदान करते हुए 10 जनवरी की तिथि नियत की गई थी।

संपादन: अनिल मनोचा

news