February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

गैरसैंण- सदन में कांग्रेस विधायकों ने राज्य की पहली महिला स्पीकर का किया है अपमान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा !!

गैरसैंण; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा गैरसैंण सदन में कांग्रेस विधायकों ने राज्य की पहली महिला स्पीकर का अपमान किया है। जो पूरे प्रदेश की मातृशक्ति का अपमान है। इसके विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता सभी जिलों में प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरे को जनता के सामने लाकर आरोपी विधायकों से सार्वजनिक माफी की मांग करेंगे। उन्होंने कहा राज्य के निर्माण से लेकर राज्य के विकास में मातृशक्ति का अहम योगदान रहा है।

कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर न केवल सांविधानिक परंपरा और अनुशासन को तार-तार किया, बल्कि स्पीकर चेयर पर बैठी मातृशक्ति का जानबूझकर अपमान किया। यह अपमान विधानसभा अध्यक्ष का नहीं बल्कि राज्य की 60 लाख महिलाओं का अपमान है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को मातृशक्ति का आगे बढ़ना एवं अहम जिम्मेदारियों को निभाना स्वीकार नहीं है। भाजपा मातृशक्ति के अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

news