February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

देहरादून- प्रेमनगर में बेटे ने मां की कर दी हत्या, हत्याकांड के बाद से क्षेत्र में फैली सनसनी, कातिल बेटे ने रची साजिश !!

देहरादून;  देहरादून के प्रेमनगर में एक बेटे ने मां की हत्या कर दी। चंद्रा देवी अपने बेटे और पति के साथ प्रेमनगर स्पेशल विंग में थीं। हत्याकांड के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली है।

देर रात बेटे अजय से चंद्रा देवी की बहस हुई थी। बहस के बीच बेटे अजय ने मां की गला दबाकर कर दी हत्या। इसके बाद सुबह अपने बड़े भाई को सूचना दी कि मां ने सुसाइड कर लिया है। बेटे को विश्वास नहीं हुआ। उसने पिता को बताया। पिता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि अजय को अल्सर की बीमारी थी। उसने इंटरनेट पर देखा कि अल्सर स्लो पॉयजन से होता है। रात को उसने मां से बहस शुरू कर दी और फिर हत्या कर डाली।

news