उत्तराखंड; उत्तराखंड मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गए। पार्टी के कुछ और विधायकों के भी दिल्ली पहुंचने की सूचना है। सीएम के दिल्ली पहुंचने के साथ ही देहरादून में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। सत्ता के गलियारों में इस महीने के आखिर तक कैबिनेट में फेरबदल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी मंत्रिमंडल में खाली हो गईं कुर्सियों पर पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों की निगाह है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल नई दिल्ली में हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ और विधायक दिल्ली पहुंच सकते हैं।