September 2, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखण्ड- टिहरी के नैनबाग में दर्दनाक हादसा, दिल्ली के पर्यटकों की कार गिर गई खाई में, पांच लोग घायल !!

उत्तराखण्ड;  टिहरी के नैनबाग में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। इस दौरान कार सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्स्पताल भेजा गया है।

कैंपटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। दिल्ली के पर्यटक मसूरी कैंपटी फॉल घूमने जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार डीएल 10 सी 7457 ख्यार्सी से 200 मीटर आगे 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई।

हादसे में चार लोगों को चोट आई। वहीं, एक गंभाीर घायल हुआ है। उसके  सिर व हाथ में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही  कैंपटी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद लेकर गहरी खाई से निकालकर  उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा

news