उत्तराखण्ड- आठ अगस्त को चुनावी मुद्दों को हल्द्वानी में रैली में खरगे देंगे धार, भाजपा पर करेंगे सियासी वार !!
News 24 x 7

उत्तराखण्ड; ढाई साल बाद उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनावी मुद्दों को धार देने के साथ ही भाजपा पर सियासी वार करेंगे। आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं की रैली से कुमाऊं मंडल की 29 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी माहौल गरमाएंगे।
हल्द्वानी रैली से चुनावी शंखनाद : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की हल्द्वानी रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्टी ने रैली में 35 से 40 हजार कार्यकर्ताओं के आने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी के सभी नेता रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। आगामी चुनाव को राष्ट्रीय नेतृत्व गंभीरता से ले रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की हल्द्वानी रैली से चुनावी शंखनाद होगा। आने वाले समय में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य शीर्ष नेताओं के उत्तराखंड में कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौर से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।