August 12, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखण्ड- रुद्रपुर, दस साल की अपनी बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, पत्नी को भी विरोध पर पीटा, तहरीर !!

उत्तराखण्ड; रुद्रपुर शहर में 10 वर्षीय मासूम से उसी के पिता ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब पत्नी ने विरोध किया तो अभियुक्त ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शहर निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि रविवार देर रात वह अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ चारपाई पर सो रही थी जबकि उसकी 10 वर्षीय पुत्री पास में ही बेड पर सोई हुई थी। इसी दौरान उसका पति अत्यधिक नशे की हालत में घर पहुंचा और नाबालिग पुत्री के पास जाकर लेट गया। कुछ देर बाद जब बच्ची घबराकर चिल्लाने लगी तो मां ने उसे शांत कराकर दोबारा सुला दिया लेकिन थोड़ी देर बाद बच्ची के फिर असहज होने पर जब मां ने लाइट जलाई तो आरोपी पिता अपनी ही मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था।

महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत बेटी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और बात सार्वजनिक करने या पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

news