उत्तराखंड; सरकारी कामों की फाइल को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगने वाले हरिद्वार के दो अफसरों को मंगलवार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। इनमें खानपुर ब्लॉक के सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है। जबकि, नारसन के युवा कल्याण अधिकारी को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने दोनों अफसरों के घर पर भी तलाशी अभियान चलाया है जहां से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी अधिकारियों को बुधवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उत्तराखंड- हरिद्वार के दो अफसर सरकारी कामों की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत लेते गिरफ्तार !!
