उत्तराखंड- अढारह लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने का फरार आरोपी गिरफ्तार !!
News 24 x 7

उत्तराखंड; कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार के शिवालिक नगर निवासी आरोपी प्रदीप सैनी पर सूर्यकांत बलूनी से पैसे ठगने का आरोप है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश मिले।