August 25, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखंड- विधायक बनने की नहीं मोहमाया, बोले कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत !!

उत्तराखंड;  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने और विधायक बनने की उन्हें कोई मोहमाया नहीं है। उनकी एक ही इच्छा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने।

हरक सिंह रावत ने सोशल मीडिया जारी बयान में कहा, जो दावेदार चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है, उसे टिकट का मौका नहीं मिलेगा। यदि हरक सिंह भी चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है तो पार्टी को मुझे भी टिकट नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव लड़ना व विधायक बनाना मेरा मकसद नहीं है, सिर्फ एक ही मोहमाया है कि कांग्रेस की सरकार बने।

हरक ने कहा, सहसपुर सीट पर पार्टी को लगेगा कि हरक सिंह के अलावा भी कोई अन्य व्यक्ति जीतने की क्षमता रखता है तो उसे टिकट मिले। आगामी चुनाव के लिए हर विधानसभा में पांच से 10 दावेदार हैं। वर्तमान में हमारे 20 विधायक हैं। 50 सीटों पर कांग्रेस नहीं है।

उन्होंने चुनाव जीत की थ्योरी भी साझा की। कहा, चुनाव में 25 प्रतिशत पार्टी की हवा होती है। जबकि 25 प्रतिशत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का व्यक्तित्व व 25 प्रतिशत सामाजिक तानाबाना व जातीय समीकरण व 25 प्रतिशत आर्थिक क्षमता निर्भर करती है।

news