October 18, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखंड- आरटीओ हल्द्वानी में फायरिंग के मामले में हुई कार्रवाई, तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित !!

उत्तराखंड;  संभागीय परिवहन कार्यालय, हल्द्वानी में फायरिंग मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी को निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में परिवहन आयुक्त रविनाथ रमन ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि आरटीओ प्रशासन, हल्द्वानी ने भेजी आख्या में बताया कि नेगी द्वारा किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के कार्यालय में शस्त्र लाया गया। 3:40 पर कार्यालय के कर पंजीयन अनुभाग के बाहर शस्त्र से फायर किया गया। जिससे कार्यालय में उपस्थित कार्मिकों और लोगों में भय उत्पन्न हुआ है।
इसके अलावा राजकीय कार्य में बाधा पड़ी। यह कृत्य उत्तराखंड आचरण नियमावली में निहित प्रावधानों के का उल्लंघन है। संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अभिकथन गंभीर है, उनके स्थापित होने की दशा में दीर्घ शास्ति दी जा सकती है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नेगी को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, ऊधम सिंह नगर से अटैच किया गया है।
news