February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

भारत पाक सीमा पर बटालियन कमांडर स्तर की बैठक का आयोजन

नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बाड़मेर के मुनाबाओ में दोनों देशों के बटालियन कमांडर लेवल की बैठक आयोजित की गई। बाड़मेर सेक्टर के बीएसएफ बटालियन कमांडर और पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडरों ने इस बैठक में हिस्सा लिया और सीमा सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

दिल्ली मुख्यालय से सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ प्रवक्ता कृष्णा राव ने बताया कि बीएसएफ के कमांडेंट जी एल मीणा और पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मुराद अली खान ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उल्लेखनीय है कि स्थानीय कमांडर स्तर पर सीमा सुरक्षा संबंधी मुद्दों को संबोधित करने के लिए ऐसी बैठकें आयोजित की जाती हैं।

news