February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह बंद

देहरादून: प्रदेशमें एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लग गई है। शहरी विकास विभाग ने सभी निकायों को 28 जून तक खुद को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित करने को कहा था। एक जुलाई से प्लास्टिक का उपयोग करने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय पिछले साल ही एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, आयात, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा चुका है। राज्य के 66 निकाय सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की घोषणा कर चुके हैं। महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए नगर निगम ने पहले भी एक अभियान चलाया था जिसको लेकर 5 नवंबर 2019 में हमने 50 किलोमीटर एक मानव श्रृंखला बनाई थी जिसमें 128000 लोगों ने उसमें संकल्प लिया था हम प्लास्टिक का यूज नहीं करेंगे कोविड-19 के चलते ये योजना आगे नही बढ़ पायी। महापौर गामा ने कहा आज से प्रदेश में सिंगल उसे पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
news