April 20, 2025

Devsaral Darpan

News 24 x 7

काला सागर में रूसी नौसेना के जहाज में विस्फोट

कीव: रूसी नौसेना को स्नेक आइलैंड से पीछे हटने के बाद अब उसे काला सागर में एक जहाज में धमाके से बड़ा झटका लगा है। मारियुपोल के पास एक लैंडिंग क्राफ्ट के रूसी समुद्री माइन से टकराने के बाद ब्लास्ट हो गया।

रूसी नौसेना ने कहा कि मारियुपोल के पास ब्लैक सी फ्लीट डी-106 का एक लैंडिंग क्राफ्ट समुद्री माइन से टकरा गया जिसके बाद विस्फोट हो गया। हालांकि रूस का कहना है कि उसने सद्भावना के चलते अपने सैनिकों को वापस बुलाया है। इससे पहले रूस स्नेक आइलैंड पर कब्जा करके यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर दबाव बनाए रखना चाहता था लेकिन यूक्रेनी सेना के भीषण हमलों के आगे रूसी सेना को झुकना पड़ा और उसने स्नेक आइलैंड को खाली कर दिया है।

इस बीच रूस ने यूक्रेन के पूर्वी इलाके में स्थित अंतिम गढ़ लुहांस्क पर कब्जे के लिए पूरी ताकत लगा दी है। रूस समर्थक विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्हें बढ़त मिल रही है।

news