April 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

शिंजो आबे पर हमले से स्तब्ध हूं: राहुल गांधी

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमले की सूचना पाकर स्तब्ध हूं। मैं उनकी सलामती की प्रार्थना करता हूं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने भारत और जापान के संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।’ उन्होंने कहा कि शिंजो आबे के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदना परिवार के साथ है। पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने कहा कि `मेरे दोस्त पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा लगा है। मेरी प्रार्थऩा उनके और उनके परिवार के साथ है।
news