April 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

देहरादून-दिल्ली हाईवे पर सुचारू हो जाएगा यातायात, कांवड़ यात्रा के चलते वाया करनाल दिल्ली जा रही थीं बसें

देहरादून: कांवड़ यात्रा के चलते परिवर्तित देहरादून-दिल्ली राजमार्ग पर आज से आवागमन सुचारू हो जाएगा। बीस जुलाई से मुजफ्फरनगर-मेरठ-गाजियाबाद मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर दून से दिल्ली की तरफ जाने वाली समस्त बसें व निजी वाहन सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से वाया यमुनानगर-करनाल-पानीपत होते हुए दिल्ली भेजे जा रहे थे।

नया मार्ग 59 किमी अधिक होने से यात्रियों की जेब पर भी भारी पड़ रहा था। बुधवार को पुराने मार्ग पर बस संचालन सुचारू होने के साथ ही यात्रियों से लिया जा रहा अतिरिक्त किराया भी कम हो जाएगा। दून के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की से दिल्ली मार्ग पर संचालित बसों का मार्ग भी सामान्य हो जाएगा।

news