March 1, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

प्लास्टिक पर उपयोग करने पर किया चालान

हल्द्वानी: सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन के बाद भी इसका उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रशासन ने छापामारी अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर के मुख्य चौराहे स्थित बीकानेर स्वीट्स में सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। इस दौरान प्लास्टिक का उपयोग करते मिलने पर चालान काटा गया। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शहर में प्लास्टिक का कतई उपयोग न किया जाए। प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर कड़ी करवाई की जायेगी और छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा।
news