February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा की।

विधानसभा अध्यक्ष ने देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के सर्वोच्च और गरिमामयी पद पर रहते हुए द्रौपदी मुर्मू के संरक्षण में लोक कल्याण एवं विकास सहित महिला सशक्तिकरण की दिशा में गति मिलेगी और भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करेगा।

news